फरीदाबाद, मई 15 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। छेड़खानी का विरोध करने वाली एक किशोरी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना 11 मई की रात आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आदर्श नगर की एक किशोरी 11 मई रात अपनी नानी के घर से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो-तीन युवकों ने किशोरी के साथ बदतमीजी की और जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उसे चाकू मार दिया। किशोरी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल को बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घायल किशोरी के परिजनों ने एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.