रुद्रप्रयाग, सितम्बर 27 -- आपदा प्रभावित बांगर क्षेत्र के लोगों को एक महीने बाद सड़क खुलने के रूप में बड़ी राहत मिली है। छेनागाड़ तक छोटे वाहनों की आवाजाही होने लगी है जबकि उछोला और मथ्या गांव भी छोटे वाहन पहुंचने लगे हैं। हालांकि अभी सड़क को और बेहतर करने की जरूरत है । 28 अगस्त को जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में आई आपदा से छेनागाड़ कस्बा पूरी तरह तबाह हो गया था। यहां सड़क भी वॉस आउट हो चुकी थी। वहीं उछोला, मथ्या गांव, घंघासू, बांगर, भैडारू, खोड़, बक्सीर, डांगी सहित कई गांवों के लोगों की सम्पर्क सड़कें ध्वस्त हो गई थी। ऐसे में लोगों के सामने एक ओर आपदा का संकट तो दूसरी ओर गांव पहुंच के सभी मार्ग बंद हो गए थे जिससे वे बीहड़ जंगलों के रास्ते प्रमुख कस्बों तक पहुंच रहे थे। बीते दिन एक बारात भी जंगलों के रास्ते जाने को मजबूर हुई किंतु अब लोक निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.