नई दिल्ली, मई 9 -- लखनऊ में दुबग्गा से तालकटोरा के लिए ई-ऑटो में सवार हुई महिला से ड्राइवर ने अभद्रता की। गलत रास्ते पर ऑटो ले जाने पर पीड़िता ने मना किया। पर, ड्राइवर हरकत से बाज नहीं आया। छेड़छाड़ से बचने के लिए घबरा कर महिला चलती ऑटो से कूद गई। इस बीच ड्राइवर मौके से भाग गया। राहगीरों की मदद से महिला ने भाई को सूचना दी। जिसके बाद ठाकुरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने रैपिडो से राइड बुक की थी। फुटेज की मदद से पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपित ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। तालकटोरा निवासी 50 वर्षीय महिला का मायका दुबग्गा आम्रपाली में है। भाई की तबीयत खराब होने पर बुधवार को महिला मायके गई थी। रात करीब 10.15 बजे घर जाने के लिए महिला ने रैपिडो से ई-ऑटो बुक किया। आरोप है कि ड्राइवर महिला को गलत रास्ते से ले जाने लगा। वह दुबग्गा से ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.