सहारनपुर, फरवरी 17 -- नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में डीआईजी के आदेश पर बेहट थाने में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने डीआईजी सहारनपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति का करीब छह माह पूर्व निधन हो चुका है। वह मेहनत मजदूरी कर पांच पुत्रियों और एक पुत्र का पालन-पोषण कर रही हैं। आरोप है कि रोहित, विक्की और छोटू पुत्रगण मदन उनके मकान के सामने रहते हैं और उनकी नाबालिग पुत्री से रास्ते में आते-जाते अश्लील हरकतें और गलत इशारे करते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने पुत्री का अपहरण करने और इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने थाना बेहट में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। डीआईजी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खि...