अमरोहा, मई 8 -- ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। विरोध पर मारपीट की गई। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव में एक किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी मोहल्ला पुष्कर नगर निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 26 फरवरी की दोपहर विवाहिता कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विवाहिता ने जब पति और अन्य ससुराल वालों से शिकायत की तो देवर को समझाने के बदले उल्टा उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद ससुराल वालों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने माय...