गोंडा, फरवरी 4 -- धानेपुर। शौच को गई लड़की के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति के मुताबिक दो फरवरी को उसकी लड़की शौच के लिए गांव के बाहर खेत की ओर गयी हुई थी। आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ छेड़छाड़ करने लगा विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी अहिरनपुरवा गांव निवासी मुलायम यादव व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...