अमरोहा, नवम्बर 15 -- घर में घुसकर छेड़छाड़ के मामले में अदालत ने युवक को तीन साल जेल की सजा सुनाई तथा 6500 रुपये का जुर्माना लगाया। मुकदमे में दोषी जमानत पर था। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की थी। यहां एक किसान का परिवार रहता है। 23 सितंबर, 2022 को किसान की बेटी घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला परवेज घर में घुस आया और उसने किसान की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की थी। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुना दी थी। मामले में किसान ने देहात थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल, वह जमानत पर था। मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित प्रथम की अदालत में चल रही थी। गुरुवार को अदालत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.