लखनऊ, मार्च 2 -- मलिहाबाद में मजदूर के घर में घुसकर उसकी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के प्रयास और आग से जलाने के मामले में पीड़िता की हालत स्थिर है। वहीं, पुलिस ने आरोपित राहुल को रविवार दोपहर जेल भेज दिया। जांच अधिकारी एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी ने सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक पीड़िता की हालत में पहले से सुधार है। कुछ और ठीक होने पर पीड़िता के न्यायिक अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। न्यायिक बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को घर में घुसकर किशोरी से राहुल ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर उसे पीटा था। शोर सुनकर जबतक घर वाले पहुंचे आरोपित भाग निकला था। उधर, घटना की जानकारी घरवालों को हुई तो इसके बाद किशोरी ने खुद को आग लगा ली थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.