सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में मटर तोड़ने गई युवती से छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। आरोपी युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि युवती पक्ष की एफआईआर अब तक दर्ज नहीं की गई है। बताया जाता है कि सात फरवरी की शाम गांव की एक युवती अपने खेत में मटर तोड़ने गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता हीरालाल यादव का कहना है कि जब वह आरोपियों से पूछताछ करने उनके घर पहुंचे तो विपक्षी पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हो गई। हीरालाल यादव ने थाने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.