हरिद्वार, मई 14 -- छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब पुलिस ने बुधवार को चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महंत का गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद बुधवार को लुधियाना पंजाब पुलिस ने उन्हें श्यामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा के मुताबिक रोहित गिरी पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि एक साल पहले उन्होंने चंडी देवी के महंत रोहित गिरी ने हवन कराया था। तब महिला की जान पहचान महंत से हुई थी। आरोप है कि महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। इसी कारण वह हरिद्वार में हवन कराने आई थी। आरोप है कि रोहित गिरी अक्सर महिला को व्हाट्सऐप पर अलग-अलग नंबरों पर कॉल करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...