बदायूं, मई 6 -- छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी सहायक अध्यापक पर लगे आरोप बीईओ की जांच में प्रथम दृष्टया सही पाए गये हैं। बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए कार्यालय में सौंप दी है। बीएसए अब जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे। माना जा रहा है कि आरोपी शिक्षक को बीएसए निलंबित करेंगे। प्राथमिक विद्यालय धौकन नगला में तैनात एक सहायक अध्यापक पर कक्षा पांच में पढ़ने वाली 12 साल की एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ कादरचौक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इधर बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले की जांच के निर्देश दो सदस्यीय कमेटी बनाकर बीईओ कादरचौक दिलीप कुमार एवं बीईओ दातागंज लक्ष्मीनारायण को दिए थे। कमेटी की जांच में प्रथम दृष्टाया सहायक अध्यापक पर लगे आरोप सही पाए गये हैं। बीईओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.