संभल, मार्च 24 -- गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही प्रेमिका ने भी प्रेमी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को प्रेमिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 21 मार्च की रात 11 बजे जब वह घर में अकेली थी, तब गांव का ही एक युवक जबरन घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान उसके पति घर लौट आए और युवक को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि प्रेमिका की तहरीर के आधार पर आरोपी दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले वायरल वीडियो में प्रेमी-प्रेमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.