लखनऊ, जुलाई 12 -- इंटौंजा में छेड़छाड़ की शिकायत करना भाजपा महिला बूथ अध्यक्ष को मंहगा पड़ गया। दबंगों ने गुरुवार रात पीड़िता के घर पर धावा बोल दिया। कई आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो आरोपित दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गए। महिला के सिर पर बांके से हमला कर दिया। पति ने बीच- बचाव का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। महिला का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं, एक दिन पहले भी आरोपितों ने पीड़िता के पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप पीड़िता के मुताबिक बीते 30 जून को वह खेत जा रहीं थी। तभी पड़ोस के गांव के पुनीत ने उन्हें रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा था। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख वह धमकाते हुए भाग गया था। उन्होंने पुनीत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.