फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- शमसाबाद । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ , मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया 4 जून को आरोपी एक राय होकर आए और छेड़छाड़ करने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से पीटा । मेरे पुत्रों को भी मारपीट कर उन्हें गंभीर घायल कर िदया गया । मेरे एक पुत्र की हालत खराब है उसे इलाज के िलये भर्ती कराया गया है । थानाध्यक्ष ने बताया पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें कार्रवाई की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.