सीतापुर, जनवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। अटरिया इलाके में भतीजी के साथ जा रही महिला को बीच राह रोककर शोहदे ने छेड़छाड़ की। काफी समय से वह महिला का पीछा कर परेशान कर रहा था। मिलने और फोन पर बात करने के विरोध पर वह उसके पति को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के मुताबिक बीते बुधवार शाम को वह भतीजी के साथ जरूरी काम से जा रही थी। तभी सूनसान जगह पहुंचने पर अटरिया के बखतखेरा निवासी मोनू पाण्डेय ने सरेराह रोक लिया। वह महिला पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ करने लगा। वह महिला से मिलने और फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग गया। महिला का आरोप है कि मोनू पाण्डेय काफी समय से उसपर मिलकर बात करने का दबाव बना रहा है। अक्सर घर से निकलते ही वह उसके पीछे लग जाता है। उसका घर से निकलना मुश्किल हो ...