मेरठ, दिसम्बर 3 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने दो दिन पहले छात्रा के घर पर हमला कर दिया। परिवार की महिलाओं सहित सभी लोगों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वीडियो लेकर कप्तान से मिलने पहुंचे पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सीओ सिविल लाइन को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। मोहनपुरी निवासी युवक परिवार के साथ मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। आरोप लगाया कि कुछ समय पहले क्षेत्र के रहने वाले विपिन नाम के युवक ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट की थी। विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि विपिन और उसका परिवार पीड़ितों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बीती 30 नवंबर की रात विपिन और उसके साथियों ने पीड़ित के घर पर हमला कर दिया...