अमरोहा, जनवरी 14 -- हसनपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र की ढवारसी सीएचसी में ब्लड टेस्ट कराने पहुंची क्षेत्र के गांव निवासी महिला से छेड़छाड़ के आरोपी पैथोलॉजी लैब कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किकया। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। घटना बीती 10 दिसंबर की बताई जा रही है। क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि वह ब्लड टेस्ट कराने अस्पताल की लैब में पहुंची तो वहां मौजूद लैब कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर पैसों का लालच दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने शोर मचा दिया। मौके पर तमाम मरीजों की भीड़ लग गई। आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़िता परिजनों संग थाने पहुंची और तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना आदमपुर में आरोपी लैब कर्मचारी आले हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.