कुशीनगर, मार्च 10 -- कोटवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज किया है। पिटाई से घायल छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंटर की छात्रा के साथ स्कूल जाते वक्त पड़ोस का एक युवक अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ करता था। छात्रा के पिता ने थाने में इसकी तहरीर दी थी। इसकी जानकारी होने पर आरोपित के परिजन आग बबुला हो गए और छात्रा और उसके माता-पिता को बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने छात्रा का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर छात्रा का आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.