बोकारो, अक्टूबर 8 -- चिराचास थाना क्षेत्र के सोलागीडीह में लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर घर के सदस्यों को लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की जख्मी मां के लिखित शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू किया है। मामले में सुशील कुमार व सलमान अंसारी को आरोपी बनाया गया है। सुबह के वक्त पीड़ित लड़की घर के पास टहल रही थी, इस बीच दोनों आरोपी अचानक आकर उसे खींचकर झाड़ी की ओर ले जाने लगे। जबरन उसके साथ छेड़खानी करने लगे। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से लड़की की मां व भाई दौड़कर बाहर निकले। आरोपियों से उसे बचाने का प्रयास करने लगे।छेड़खानी के इस विरोध पर दोनों आरोपियों ने पीड़ित लड़की की मां व भाई पर पास रखे कुदाल व डंडे से हमला कर दिया। जिसमें महिला व उसके पुत्र का सिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.