गोरखपुर, जुलाई 14 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के युवक पर घर मे घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। उसका आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। युवती ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई की रात में करीब एक बजे सोते समय गांव के नीरज साहनी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.