प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के दहिलामऊ मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें उसने बताया है कि जमीन के विवाद की रंजिश में पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति पीड़ित व उसके परिजनों को छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले ही गुलशन के परिवार के लोगों को कोर्ट के निर्णय के बाद राजस्व टीम की मदद से कब्जा दिलाया गया है। इसी जमीन पर विवाद करते हुए पड़ोसी अवैध रूप से कब्जा करने के लिए पीड़ित व उसके परिवार के लोगों पर केस दर्ज करने की धमकी दे रहा है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.