बिहारशरीफ, जून 16 -- रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। 60 साल के बुजुर्ग पर 5 साल की बच्ची से छेड़खानी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि आरोपित विजेन्द्र प्रसाद गुमटी चलाता है। बच्ची कुरकुरे लाने के लिए उसकी दुकान पर गयी थी। इसी दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप है। परिजनों ने आवेदन दिया है। मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...