बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक पर होगी विभागीय कार्रवाई डीईओ ने कहा-निलंबन की कार्रवाई हुई शुरू नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दहपर-सरगांव मध्य विद्यालय के शिक्षक नरोत्तम कुमार पर विभागीय कार्रवाई होगी। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि शिक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। छात्राओं ने गुरुवार को शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। छात्रा की शिकायत पर नूररसराय थाना में शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को छात्रों ने सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज किया। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा किया गया। आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट को प्रस्तुत किया गया था।

हिंदी हिन्...