पूर्णिया, सितम्बर 22 -- बिहार के पूर्णिया से लड़की से छेड़खानी के आरोप में दो युवकों के साथ बर्बरता का एक मामला सामने आया है। घटना केनगर थाना के एक गांव की है। मामले में लड़की एवं लड़के के पक्ष से केनगर थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला रविवार का बताया जा रहा है। आरोप है कि दो युवक एक लड़की से छेड़खानी कर रहे थे। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो उसकी पिटाई की, फिर उनका सिर मुंडवाया गया। आक्रोशित भीड़ यहीं नहीं रूकी। दोनों लड़कों को अर्द्धनग्न कर चप्पल-जूते की माला पहनाई गई एवं मुंह में कालिख पोतकर गांव में घुमाया गया। सोशल मीडिया पर लड़कों के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद समाज में तनाव है। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जहां लड़की के परिवार वालों ने...