मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- सकरा। प्रखंड के एक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में शुक्रवार को स्कूल में पंचायत हुई। दोनों ओर से विमर्श के बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया। छात्रा के परिजन व ग्रामीणों ने आरोपित शिक्षक की हाजिरी बनाने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही तबादले की मांग की है। पंचायत के मुखिया ने बताया कि छात्रा के अभिभावक, ग्रामीणों व शिक्षकों के बीच समझौता के बाद आरोपित शिक्षक के स्कूल आने पर पाबंदी लगा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...