गया, मई 25 -- धनगांई थाना क्षेत्र के एक इलाके में शादी समारोह से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट मामले के आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज होने के छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी तुलाचक गांव का महेंद्र मांझी बताया जाता है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र एक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। जिसका युवती ने विरोध किया। इसके बाद महेंद्र ने युवती की पिटाई भी कर दी। संबंधित मामले को लेकर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके आलोक में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाना लाई। बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद महेंद्र को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...