सासाराम, अप्रैल 10 -- शिवसागर ,एक संवाददाता। बड्डी थाना क्षेत्र के रायपुरचौर गांव में गुरुवार को एक लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने उसकी बहन सहित दो भाइयों के साथ मारपीट की। घटना में तीनों घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल सासाराम की ट्रामा सेंटर में कराया गया। बताया जाता है कि उक्त गांव की लड़की अपने दो चचेरे भाइयों के साथ कहीं जा रही थी। तभी बाजार में कुछ असामाजिक तत्व उक्त लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। जिसका विरोध उक्त लड़की के चचेरे भाइयों ने किया। इस पर असामाजिक तत्व दोनों भाइयों को मारने लगे। बचाव करने गई बहन के साथ भी मारपीट की गई। घायलों में रोशनी कुमारी उम्र 17 वर्ष, सौरभ केसरी उम्र 19 वर्ष व आदित्य कुमार उम्र 18 वर्ष शामिल हैं। ट्रामा सेंटर के चिकित्सक ने गंभीर हालत में एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।...