हाथरस, दिसम्बर 14 -- कोचिंग से पैदल पैदल अपने घर लौट रही थी छात्राएं सिकंदराराऊ, संवाददाता। गत दिनों कोचिंग सेंटर से घर लौटते समय छात्राओं से छेड़खानी करने वाले गिरफ्तार किए गए बाइक सवार दो युवकों के बाद तीसरे आरोपी युवक की अभी तक चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नही हुई है। पीड़ितों ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। गुरुवार की शाम कोचिंग सेंटर से घर पैदल जाते समय दाऊजी मंदिर के समीप छात्राओं से बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़खानी की गई थी। बाइक सवार एक युवक द्वारा मारे थप्पड़ से छात्रा के कान में खून निकलने लगा था। घटना एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंहा ने पांच पुलिस टीमों का आरोपियों को पकड़ने के लिए गठन किया। दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस व स्वाट टीम ने दो नामजद अंकुश पुत्र नरेंद्र निवासी नई जैन कालोनी व ...