बाराबंकी, जनवरी 13 -- बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधानसभा सदर के ग्राम पीड़ स्थित पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा के आवास बैठक की। कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जारी ड्रॉप लिस्ट में जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं और जनवरी 2026 को आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है, ऐसे सभी मतदाताओं के फॉर्म भरवा कर नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की जिम्मेदारी हम सबको निभानी होगी। तभी बूथों पर कम हुई समाजवादी समर्थक मतदाताओं की संख्या की भरपाई हो सकेगी। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, सदर विधायक धर्मराज सिंह, सपा प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, कुलदीप सिंह, रामगोपाल रावत, सुरेंद्र सिंह वर्मा, हुमायूं नईम खान, कामता प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.