गाजीपुर, मार्च 12 -- सादात। रंगों के पर्व होली से पहले स्कूल कालेजों में छुट्टी होते ही बुधवार को छात्र-छात्रा होली की मस्ती में सराबोर नजर आए। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई देते हुए जमकर धमाल मचाया। छात्र-छात्राओं संग शिक्षक शिक्षिकाएं भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर, डीएच मॉडर्न पब्लिक स्कूल सादात, कृष्ण सुदामा पीजी कॉलेज मरदापुर सहित अन्य विद्यालयों में छात्रों ने होलिकोत्सव मनाया। कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर की अध्यापिका पूजा मिश्रा ने बच्चों को होली का महत्व बताते हुए कहा कि होली प्रेम का त्योहार है। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली परंपरा, खुशहाली और भाईचारे की भावना का त्योहार है। हमें इसे प्रेम की भावना से मनाना चाहिए। होली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.