देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अरुणाचल से छुट्टी पर देहरादून लौट रहे असम राइफल्स के वारंट अफसर जहर खुरान गिरोह का शिकार हो गए। दिल्ली से देहरादून की बस में उन्हें निशाना बनाया गया। इस दौरान उनका सामान और पैसे चोरी कर लिए गए। जवान को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के सचिव अशोक नेगी ने बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र निवासी मगन सिंह 10 असम राइफल्स में हाल में अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। वहां से वह छुट्टी पर घर वापस लौट रहे थे। शनिवार शाम को दिल्ली से दून आ रही बस में सवार हुए। आईएसबीटी पर बस पहुंची तो वह बस में बेहोश मिले। उनका सारा सामान गायब था। तब पता लगा कि बस में जहर खुरान गिरोह का शिकार हुए हैं। इसकी सूचना आईएसबीटी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.