अमरोहा, जनवरी 31 -- गजरौला, संवाददाता। छुट्टी के बाद स्कूल गेट पर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामा खड़ा हो गया। लोगों की भीड़ जमा हुई कि तभी एक छात्र ने मारपीट के लिए कुछ बाहरी युवक बुला लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। कालेज स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। किसी तरह छात्रों को समझा बुझाकर घर भेजा गया। जानकारी के अनुसार शहर के एक इंटर कालेज में छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बीते कई दिन से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि गुरुवार को भी दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार को छुट्टी के बाद कालेज के गेट पर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। आरोप है कि एक छात्र ने दूसरे गुट के साथ मारपीट करने के लिए फोन करके बाहरी युवकों को बुला लिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.