बिहारशरीफ, जून 11 -- छुट्टी के दिन भी किसानों को मिला अनुदान पर बीज फोटो बीज : बिहारशरीफ के ई किसान भवन में अनुदान पर बीज लेने आये किसान। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। डीएम के निर्देश पर कबीर जयंती के अवकाश के दिन भी कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में अनुदानित दर पर अन्नदाताओं के बीच धान और अरहर के बीज बांटे गये। डीएओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि बीज वितरण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अबतक जो किसान अनुदान पर बीज लेने के लिए आवेदन नहीं कर पाये हैं, उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.