लखीमपुरखीरी, नवम्बर 25 -- रमियाबेहड़, संवाददाता। सहकारी समिति बी पैक्स कफारा बाजार नैनापुर में कार्यरत कर्मचारी सुशील मौर्य मंगलवार को समिति के कार्य से जिला सहकारी बैंक परोरी जा रहे थे। परोरी के पास पहुंचे कि सड़क पर अचानक आए आवारा जानवर से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। सुशील मौर्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी रमियाबेहड़ पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. संतोष वर्मा ने बताया कि सुशील के हाथ और सिर में चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.