आजमगढ़, जनवरी 10 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर से सटे विकास खंड पल्हनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयरामपुर के पास आजमगढ़-मऊ मार्ग पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे राहगीरों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह और शाम के समय होती है। बीते कुछ दिनों में कई राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जिम्मेदार आंखें बंद किए बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पशुओं को पकड़कर गोशाला नहीं भेजा जा रहा है। रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु और भी बड़ा खतरा बन जाते हैं। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भेजवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.