बरेली, फरवरी 8 -- बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के जितेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बरेली के किसानों की छुट्टा पशुओं की समस्या को उठाया है। जितेन्द्र मिश्रा ने कहा है कि इस समस्या से किसानों को बहुत परेशानियां हो रही हैं, फसलें भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को इस समस्या से निजात दिलानी चाहिए। इन छुट्टा पशुओं की समस्या हल के लिए लंबे समय से सरकार से मांग हो रही है, लेकिन सरकार अभी तक कोई समाधान नहीं कर पा रही है। यह बहुत ही चिंताजनक एवं पीड़ादायक है। उन्होंने सरकार से किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.