संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान छुट्टा जानवरों से बेहद परेशान हैं। दिन-रात की मेहनत के बावजूद वे अपनी फसलों को इन जानवरों से नहीं बचा पा रहे हैं। किसानों ने इन छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है। तो वहीं नील से छुटकारा पाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा बंदरों का भी आतंक चरम पर है। बन्दर फसलों के साथ ही सामान का भी नुकसान कर रहे हैं। कांटे क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उनकी कड़ी मेहनत से उगाई गई गेहूं की फसल को ये जानवर कुछ ही समय में बर्बाद कर देते हैं। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसके लिए किसान प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक किसानों को इस समस्या से निजात नहीं मिल पाया है। कई बार छुट्टा जानवरों ने किसानों...