लखीमपुरखीरी, मार्च 4 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर छुट्टा जानवरों से निजात और बिजली सप्लाई में सुधार कराए जाने की मांग की है। भाकियू के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के दिशा निर्देशों पर तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा की अगुआई में तमाम किसान तहसील पहुंचे जहां एसडीएम विनोद गुप्ता की गैर मौजूदगी उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि दिन-रात की रखवाली के बावजूद छुट्टा पशु फसलों को चर रहे हैं। इससे उन्हें फसल को लेकर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए इन छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला में छोड़ा जाए। तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि छुट्टा पशुओं के चलते अब किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय को ज्ञापन सौंपकर बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.