गंगापार, जनवरी 5 -- भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पूर्वांचल प्रभारी राजीव चंदेल के मार्गदर्शन में सोमवार को किसानों ने छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ जसरा सुनील सिंह को ज्ञापन सौंपा। विकास खंड जसरा के तरहार क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। मानपुर, कचरा, बरहुला, भभौर, बेलामुण्डी, गोझवार, मझियारी, महेरा, नगरवार, जगदीशपुर,तातारगंज ,परसरा, चिल्ला और बसहरा तरहार समेत दर्जनों गांवों में आवारा पशु खेतों में घुसकर गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर रहा है। किसानों का कहना है कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि उन्हें परिवार सहित रात-रात भर खेतों में पहरा देना पड़ रहा है। इसके...