बरेली, मई 10 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए फसलों की तबाही रोकने के लिए छुट्टा गोवशों से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कई घंटे प्रदर्शन के बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल महासचिव राम रहीम यादव, मंडल अध्यक्ष उपदेश सिंह एवं तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह तमाम किसानों के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि छुट्टा गोवंश किसानों की फसल तबाह कर रहे हैं। किसान रातभर जाकर छुट्टा गोवंशों से फसल की रखवाली करते हैं। जिसकी वजह से कई किसानों की बीमार होने के बाद मौत हो चुकी है। उन्होंने छुट्टा गोवंशों को गोशाला भिजवाने की मांग थी। किसानों ने आरोप लगाया कि कुईया उगनपुर गांव में श्रमिकों को मनरेगा की मजदूरी...