लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने प्रदेश के छुट्टा गोवंश के भरण-पोषण के लिए 2 अरब 50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रथम किश्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का व्यय अस्थाई गोवंश आश्रय की स्थापना, संचालन व संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए किया जाएगा। आवंटित धनराशि का उपयोग अधिकतम 50/-रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश की दर से किया जाएगा। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन विकास पशुपालन विभाग को अस्थाई गोवंश आश्रय के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा निराश्रित-बेसहारा गोवंश के निराकरण के लिए प्रदेश के सभी ग्रामीण व शहरी स्थानीय निकायों यथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निकायों में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स...