सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे को होली का अवकाश होने से मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षाएं खत्म होने से स्कूल और कॉलेज बंद हो गये और होली पर बाजार भी बंद रहा। ऐसे में मस्जिदें नमाजियों से भरी नजर आईं। जुमे की नमाज में बड़ी तादात में रोजेदारों-इबादतगारों ने सजदे में सिर झुकाया। मस्जिदों में नमाजियों ने देश में अमन-चैन और अपने रिश्तेदारों-शुभचिंतकों के लिए दुआएं मांगी। पुराने सीतापुर के मोहल्ला शेख सरायं, कोट, मन्नी चैराहा, कजियारा, पटिया, इस्लाम बाग, कर्बला, मिरदही टोला, तरीनपुर, नई बस्ती, प्रेमनगर, सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन सहित आलमनगर, सदर सहित जिले भर की मस्जिदों में नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की। सुबह से ही जुमे की नमाज को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। बच्चे भी बड़ों के साथ नमाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.