सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- छुटमलपुर के कुछ लोगों ने सभासद प्रियंका कांबोज और अंकुर सैनी के नेतृत्व में सहारनपुर कलेक्ट्रेट पहुंच कर, नगर पंचायत ईओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया तथा डीएम के नाम दिए ज्ञापन में ईओ पर अभद्रता करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अंकुर सैनी, प्रियंका कांबोज व उनके प्रतिनिधि सुमित कांबोज आदि ने बताया कि नगर पंचायत छुटमलपुर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) द्वारा महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार अभद्र व अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। आरोप लगाया कि यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर जाता है, तो उसकी बात सुनने के बजाय उल्टा उसे अपमानित किया जाता है व मुकदमा करने की धमकी दी जाती है। कहा स्थिति यह हो गई है कि वे अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जनता एवं जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली से नगर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.