जमशेदपुर, मार्च 24 -- झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा की ओर से विधानसभा में दिए गए बयान पर राजनीतिक भूचाल आ गया है। छियासी बस्तियों में रहने वाले गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों को अतिक्रमणकारी कहने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को भाजपा के सात मंडलों के अध्यक्षों ने बैठक कर मंत्री के बयान को जनता का अपमान बताया और कहा कि इससे झामुमो-कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र उजागर होता है। बैठक में भाजपा नेताओं ने याद दिलाया कि हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने विधानसभा चुनाव के दौरान छियासी बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक देने का वादा किया था। कांग्रेस ने भी इसका समर्थन किया था। लेकिन सत्ता में आते ही वही सरकार इन मेहनतकश लोगों को अतिक्रमणकारी बता रही है। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया और कहा कि अगर ये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.