कन्नौज, अप्रैल 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम लक्षीराम नगला में सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के साथ-साथ महर्षि कश्यप व निषादराज की जयंती सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा ध्यान से हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि ध्यान सफलता की चाबी है, लेकिन इसके लिए मन की एकाग्रता आवश्यक है। मन विचलित हो तो बुद्धम शरणम गच्छामि का जाप मन को शांति देता है। उन्होंने कहा दुनिया के 135 देशों में बुद्ध धर्म के अनुयाई हैं। इस हिसाब से यह दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थाईलैंड से पधारे भंते मैत्री महाथेरो ने सम्राट अशोक के विचारों पर विस्त...