लातेहार, सितम्बर 7 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। आगामी शारदीय दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर शनिवार को स्थानीय शिव मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता श्रवण सिंह ने की। बैठक में पूजा के सफल संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राजू प्रसाद को समिति का अध्यक्ष चुना गया। कृष्णा प्रसाद और दुर्गा अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुरेंद्र प्रसाद और महेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूजा आयोजन के समुचित मार्गदर्शन हेतु एक संरक्षक मंडल भी बनाया गया, जिसमें निजामुद्दीन अंसारी, श्रवण सिंह, भीमानंद गिरी, सुधीर प्रसाद, डॉ. सुनील कुमार तथा उमेश राम को शामिल किया गया है। समिति में सदस्य के रूप में प्रेम प्रसाद, राजेश प्रसाद, चंदू प्रसा...