अररिया, जून 11 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत बथनाहा- वीरपुर मार्ग पर डुमरिया रिंग बांध के समीप रविवार की शाम बदमाशों द्वारा फारबिसगंज के किराना व्यवसायी से करीब 25 हजार रुपए की कथित छिनतई मामले में घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी थाना में व्यवसायी द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस को सूचना मिलने के बाद 112 की गाड़ी से दोनों जख्मी व्यवसायी को ईलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल ले गई। बताते चलें कि रविवार की शाम फुलकाहा बाजार से कलेक्शन कर अपने बाइक से फारबिसगंज लौट के क्रम में डुमरिया रिंग बांध के समीप पीछे से एक बाइक सवार जाकर उसके बाइक को पैर से धक्का मार कर गिरा दिया और उसके बैग में रखे करीब 25 हजार लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि इसी क्रम में गिरने से एक का पैर में फ्रैक्चर हो गया।...