पाकुड़, जून 2 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आसनजोला के समीप बीते 29 मई को मवेशी व्यापारी के साथ छिनतई मामले में पुलिस अब अपराधी के गिरेबान से चंद कदम दूर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिसिया जांच में नामजद लोगों द्वारा ही इस पूरी घटना को अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस लगातार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तो कर रही है। लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल मीडिया को भी उन नामजद आरोपियों के नाम नहीं बताए गए हैं। पुलिस को ये डर है कि मीडिया में नाम छप जाने से अपराधी सजग हो जाएंगे ओर उन्हें पकड़ने में पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। गौरतलब हो कि बाइक पर सवार होकर मवेशी व्यापारी पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला अंतर्गत पायकोड निवासी केताबुल मल्लिक साप्ताहिक मवेशी हाट हिरणपुर से अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.