पटना, दिसम्बर 13 -- बिहार एसटीएफ ने कुख्यात कोढ़ा गैंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। दो अपराधियों के घरों पर छापेमारी कर छिनतई के 874 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण व करीब 1.49 लाख रुपये नकद बरामद किया है। एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक आठ दिसंबर को रांची के बरियारपुर हाउसिंग कॉलोनी के लॉकर से गहने निकालकर घर जाने के क्रम में जयप्रकाश नगर के निलय प्रकाश से अपराधी गहनों का बैग झपटकर भाग गए थे। अपराधी की पहचान कटिहार के कोढ़ा थाना अंतर्गत रामकुमार यादव के रूप में हुई। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने कटिहार पुलिस के साथ मिलकर कोढ़ा में छापेमारी की और रामकुमार यादव के घर से 422 ग्राम सोने के आभूषण और 452 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए। इनमें सोने के दो बिस्कुट, चार सोने के सिक्के, तीन तनिष्क के सोने का सिक्का, 15 सोने की अंगूठियां, 16 सोने के झुमके,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.