बेगुसराय, नवम्बर 5 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरमपुर में महागठबंधन प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने गयी निगम के वार्ड-35 की पार्षद शगुफ्ता ताजवर के साथ असामाजिक तत्वों की नोक झोंक हो गयी। वार्ड पार्षद ने इसकी शिकायत राजद प्रत्याशी बोगो सिंह व उनके भाई संजीव सिंह से की। उसके बाद संजीव सिंह ने शहर के हेमरा स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी कड़ी भर्त्सना की। प्रेसवार्ता में वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर भी मौजूद थी। पार्षद ने मीडिया को बताया कि जब वह चुनाव प्रचार करने गयी तो वहां रंजन सिंह समेत अन्य ने धमकाया। राजद प्रत्याशी के भाई संजीव सिंह ने डीएम से छितरौर व खोरमपुर में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस की चौक चौबंध व्यवस्था करने की मांग की है। उनका द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.